पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हैक्सागॉन: 20 को होगा दूसरा रीजनल राउंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) की ओर से पहली बार हैक्सागॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसका पहला राउंड ऑनलाइन हो चुका है और दूसरे राउंड की पंजीयन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब दूसरे राउंड के लिए चयनित टीमों को अपने-अपने आइडिया पर प्रजेंटेशन देना होगा। यह रीजनल राउंड है, जिसके लिए देशभर में एबीवी ट्रिपल आईटीएम सहित 6 रीजनल सेंटर बनाए गए हैं। टीमों द्वारा 20 मार्च से प्रजेंटेशन दिए जाएंगे, 25 मार्च को दूसरे राउंड के विजेताओं की घोषणा होगी और फाइनल ग्वालियर में होगा।
खबरें और भी हैं...