पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईकोर्ट : एक दर्जन सरकारी वकीलों की हो सकती है छुट्टी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में बड़ी सर्जरी हो सकती है। 15 मार्च को सरकारी वकीलों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। प्रदेश में मची सियासी उठापटक के कारण जहां एक अतिरिक्त महाधिवक्ता को हटाने की चर्चा है, वहीं लगभग एक दर्जन सरकारी वकीलों की भी छुट्टी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवत: शुक्रवार शाम तक सूची आने की पूरी संभावना है। दरअसल, ग्वालियर बेंच में सरकारी वकीलों के कुल 40 पद हैं, जिनमें से 9 पद अभी रिक्त हैं। ऐसे में रिक्त पदों को भरा जाएगा, साथ ही कुछ सरकारी वकीलों की छुट्टी होगी। इसमें भाजपा की पृष्टभूमि वाले सरकारी वकीलों पर गाज गिरना तय है। इनके स्थान पर नए वकीलों को मौका दिया जाएगा। उप महाधिवक्ता के पद पर भी नियुक्ति होने की संभावना है। अभी कुबेर बौद्ध उप महाधिवक्ता हैं। हालांकि, वह प्रतिनियुक्ति पर हैं। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सूची जारी की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...