हाईकोर्ट ने एडवोकेट द्विवेदी को बनाया न्यायमित्र
ग्वालियर| महाराज बाड़ा स्थित टाउन हाॅल के पास पार्किंग के मामले को लेकर हाईकोर्ट ने एडवोकेट संजय द्विवेदी को न्यायमित्र बनाया है। दरअसल, पंकज तोमर ने टाउन हाॅल के पास वाहन पार्किंग हटाने की मांग करते हुए जनहित याचिका दायर की है। जब मामला सुनवाई पर आया तो याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करने कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े दस्तावेज न्यायमित्र को देने के लिए कहा है।