- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Higher Education Professors Will Have To Give Information About Movable Real Estate
उच्च शिक्षा...प्रोफेसरों को देना होगी चल-अचल संपत्ति की जानकारी
ग्वालियर| उच्च शिक्षा विभाग के क्लास वन अधिकारियों और प्रोफेसरों से चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्य अधिकारी ने सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों और प्राचार्यों को पत्र जारी कर अपने यहां पदस्थ प्रोफेसरों तथा अन्य अफसरों की जानकारी भेजने के लिए लिखा है। यह जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। पत्र के बाद प्राचार्यों ने प्रोफेसरों से जानकारी लेना शुरू कर दी है। मार्च अाखिर तक में यह जानकारी विभाग को भेजी जाएगी।