जीनियस स्कूल में मनाया गया होली फेस्टिवल
{स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
ग्वालियर| शिवपुरी लिंक रोड महादजी नगर स्थित जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गुलाल उड़ाया और सूखे रंग से होली खेलने का महत्व भी बताया। साथ ही नाटक के माध्यम से पानी बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर जीआईसीटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन उदय घाटगे सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।