पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन समारोह: सदस्यों ने एक दूसरे से साझा किए अनुभव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यहां आज होगा होली मिलन: क्षत्रिय मराठा युवा परिषद अौर मराठा हितकारिणी सभा का होली मिलन समारोह कंपू स्थित रायसिंग के बाग के शिवाजी भवन में शाम 6 बजे से अायोजित किया जाएगा। वहीं पंजाबी परिषद का होली मिलन समारोह रविवार को शाम 3 बजे हजारा सुंदर भवन में मनाया जाएगा। श्री वार्ष्णेय समाज का होली महोत्सव मदन मोहन मंदिर में आयोजित होगा।

यहां हुआ रद्द : महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर मानस भवन फूलबाग पर एवं अखिल भारत अग्रवन गार्डन लोको पर रविवार को आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित किया गया है। माहेश्वरी बंधुओं का गोला का मंदिर पर होने वाला होली मिलन समारोह रद्द कर दिया गया है। क्षेत्रीय श्री गहोई वैश्य समाज बहोड़ापुर का होली मिलन समारोह भी स्थगित कर दिया गया है।

जीवाजी क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद अग्रवाल राजस्थानी महिला मंडल की पदाधिकारी।

ग्वालियर| शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किए। इस दौरान सदस्यों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सुख-दुख भी साझा किए।

अग्रवाल राजस्थानी महिला मंडल का हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन शनिवार को जीवाजी क्लब में किया गया। इसमें महिलाअाें के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को संस्था सचिव इंद्रा मंगल, कोषाध्यक्ष मीनू गर्ग और मीडिया प्रभारी शशि अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किए।

श्री गहोई वैश्य महिला विकास समिति द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह का अायोजन लोहिया बाजार में किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमोें का अायोजन किया गया। महिलाअों ने होली के गीतों पर रंग गुलाल उड़ाते हुए डांडिया नृत्य किया।
खबरें और भी हैं...