चार दिशाओं में सात रंग की होली
महिलाओं के लिए आगरा मुंबई हाईवे पर सुरक्षित व सम्मानजनक यात्रा के साथ दिल्ली व मुंबई के बीच पड़ने वाले 100 से अिधक शहरों में ग्वालियर ने होली की शुरूआत की। होलिकाष्टक यानि तीन मार्च से ही ग्वालियर मेहरा टोल प्लाजा की स्टाफ ने महिला चालकों को गुलाब व गुलाल के साथ होली की शुरूआत कर दी थी। यहां से गुजरने वाले देशी-विदेशी पर्यटक ग्वालियर की होली का रंग लेकर दूसरे शहरों में पहुंचे। यहां पदस्थ महिला स्टाफ ने कार व अन्य वाहन ड्राइव कर निकलने वाली महिलाओं को रोककर उन्हें गुलाब भेंट किया और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। दो मार्च से शुरू हुई होली की यह परम्परा रंगपंचमी तक जारी रहेगी। यहां से होली की शुभकामनाएं के लेकर लगभग एक लाख वाहन चालक गुजर चुके हैं।
झंग बिरादरी मनाती है10 दिन का उत्सव
झं ग बिरादरी के लिए होली एक त्योहार नहीं बल्कि एक महोत्सव है। बंटवारे से पहले पाकिस्तान के झंग जिले में रहने वाली यह बिरादरी में पहले 10 दिन तक यह महोत्सव चलता था। आज भी यह परंपरा जारी है। इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना रहता है। बिरादरी का मानना है कि यदि लोग एक साथ रहेंगे तो नशा और बुराईयों से दूर रहेंगे। अब झंग बिरादरी 10 दिन तक रामलीला का मंचन कराती है। इस दौरान कई गीत गाए जाते हैं जिसमें एक गीत काफी प्रसिद्ध है होली के दिन आ रल मिलकर मनाएं होली।
नक्सल प्रभावित बच्चों ने खेलीशिक्षा की होली
के दारपुर स्थित सेवा भारती के आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करने वाले नक्सल प्रभावित व आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों ने इस साल शिक्षा की होली खेली। दरअसल इस समय बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में उन्होंने यहीं रहकर पढ़ाई के साथ होली मनाई। इस विद्यालय में रहकर पढ़ने वाले कई बच्चे आज डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक मैनेजर, टीचर सहित अन्य नौकरियों में हैं। बालाघाट, झाबुआ, डिंडोरी, बैतूल, रीवा सहित अन्य क्षेत्रों के इन बच्चों ने दो घंटे जमकर होली खेली और इसके बाद पढ़ाई में जुट गए। बच्चों ने इसे यादगार होली बताते हुए कहा कि हम कामयाबी के रंग में अपना भविष्य रंगना चाहते हैं
अ चलेश्वर रोड स्थित शासकीय ललितकला महाविद्यालय मेंे भी स्टूडेंटस ने होली खेली। इस दौरान फूल और जड़ी बूटियों से बने हर्बल रंगों का उपयोग किया गया। स्टूडेंटस ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। कुछ बाहर के रहने वाले स्टूडेंट भी यहीं रहकर अपने साथियाें के साथ होली मना रहे हैं।