फूल, अबीर और गुलाल से खेली होली, गाए फाग गीत, महिलाओं का किया सम्मान
शहर में होली के बाद कल्चुरी महिला मंडल, मराठी समाज अौर भारत विकास परिषद द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने गुलाल अौर फूलों से होली खेलते हुए गीतों पर जमकर नृत्य किया। कल्चुरी महिला मंडल द्वारा इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज का नाम रोशन करने वाली शिवहरे समाज की महिलाअों का सम्मान किया गया। साथ ही घरों में कामकाज कर परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाअों का भी सम्मान किया गया।
अचलेश्वर मंदिर पर कल्चुरी महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह अौर महिला सम्मान समारोह का अायोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ दोपहर 2 बजे श्री सहस्त्रबाहु महाराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता अौर मंडल की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने किया। इसके बाद महिलाअों ने सबसे पहले श्री गणेश जी की वंदना की। फिर हनुमान चालीसा अौर भजन गाए। इसके बाद महिलाअों ने फाग गाए। महिलाअों ने करीब 80 किलो फूलों से होली खेली अौर एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाया। कार्यक्रम में जूली शिवहरे, गायत्री शिवहरे, आशा शिवहरे, पूजा शिवहरे, रेणु शिवहरे, भारती राय आदि उपस्थित थीं।
इनका किया सम्मान: धर्म के क्षेत्र में कमला शिवहरे, समाजसेवा के पूर्व पार्षद सुनीता शिवहरे, सुमन गुप्ता, रूपलता गुप्ता, मीरा शिवहरे, व्यवसाय के क्षेत्र में कृष्णा शिवहरे, वंदना गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में करुणा शिवहरे, भारतीय राय को सम्मानित किया गया।
अचलेश्वर मंदिर से अाज निकलेगा चल समारोह
अचलेश्वर मंदिर से रंगपंचमी पर शुक्रवार को चल समारोह निकाला जाएगा। अचलेश्वर मंदिर से सुबह 11 बजे चल समारोह का शुभारंभ होगा। न्यास के अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल, सचिव सोनू वाजपेयी, उपाध्यक्ष रामनाथ अग्रवाल, वैभव सिंघल ने बताया कि भगवान अचलनाथ पालकी में सवार होकर बाद दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, दौलत गंज, महाराज बाड़ा, गस्त का ताजिया, श्री राम मंदिर, सनातन धर्म मंदिर पहुंचेंगे। सनातन धर्म मंदिर के बाद चल समारोह अचलेश्वर मंदिर पहुंचकर समाप्त होगा।
भाविप: महिलाअों ने श्रीकृष्ण का रूप रखकर किया नृत्य
भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह श्रीराम कॉलोनी में अायोजित हुआ। मुख्य अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल अौर यशवंत इंदापुरकर थे। इस अवसर पर महिलाओं ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन करते हुए फाग गाते हुए नृत्य किया। कार्यक्रम में परिषद की अध्यक्ष डॉ. संदीपा मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
गजानन महाराज देवस्थान न्यास पर लोगों ने होली के सुनाए गीत
लक्ष्मीगंज स्थित गजानन महाराज देवस्थान न्यास द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मराठी समाज के लोगों ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गायक संजय जोशी ने अपने गीत से किया। कार्यक्रम में राजेंद्र टेंबे, शोभना खिस्ते, मोरेश्वर डोंगरे, अशोक राजापुरकर, रामचंद्र शहाणे, वर्षा परांजपे और शंकर मातापुरकर मौजूद थे।
अचलेश्वर मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद कल्चुरी महिला मंडल की पदाधिकारी।