पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गजकेसरी योग में होगा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| होलिका दहन सोमवार को किया जाएगा। अधिकांश जगह होली के लिए कंडों का ही प्रयोग किया जा रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए लोग लकड़ी जलाने से बच रहे हैं। होली मंगलवार को खेली जाएगी। होलिका दहन पूर्णिमा तिथि पर गजकेसरी योग में होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:26 से 8:52 तक रहेगा। इस बार होलिका दहन पर भद्रा नहीं होगी। भद्रा 9 मार्च को दोपहर 1:12 बजे समाप्त हो जाएगी। इसके अगले दिन मंगलवार को रंगों से खेलने की परंपरा है जिसे धुलंडी कहा जाता है।

ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि होलिका पूजन शाम के समय किया जाता है। जमीन को साफकर गाय के गोबर से होलिका बनाएं या सार्वजनिक जगह पर जाकर जहां होलिका बनी हो वहां पर पूजन करें। होलिका पूजन से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है। पूजन के लिए एक थाली में रोली, चावल, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल और एक लोटा पानी लें। होलिका पर चढ़ावा अर्पित करके, भगवान नरसिंह का नाम स्मरण करें। अंत में होलिका दहन करके इसकी परिक्रमा करें। होलिका दहन की अग्नि में गुलाल डालें। इसके बाद अपने प्रियजनों और बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लें।
खबरें और भी हैं...