- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News How The Holi Of The Poor Will Be Half Of The Shops Did Not Get Ration Notice Given To The Contractor
कैसे मनेगी गरीबों की होली...आधी दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन, ठेकेदार को दिया नोटिस
होली रंगों का त्योहार है, घर-घर में खुशी का माहौल रहता है। व्यंजन बनते हैं, लेकिन इस बार शहर के गरीबाें की होली फीकी रहने वाली है। खासकर उनकी, जिनके घर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन से दो वक्त का खाना बनता है। क्योंकि शहर की करीब 50 प्रतिशत कंट्राेल की दुकानों पर ठेकेदार राशन ही नहीं पहुंचा पाया है। गरीब रोज कंट्रोल की दुकानों पर भटक रहे हैं, कंट्रोल की दुकान चलाने वाले दुकानदारों के पास इन्हें देने के लिए राशन ही नहीं है। ऐसे में दुकानों पर झगड़े तक की नौबत आ रही है। दैनिक भास्कर ने ऐसी कुछ दुकानों का जायजा लिया, जहां अभी तक राशन नहीं पहुंचा है। जिला आपूर्ति नियंत्रक सीएस जादौन का कहना है कि नागरिक आपूर्ति निगम को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। ट्रांसपोर्टर पर पेनाल्टी भी लगवाई जाएगी।
यह हैं जिम्मेदार
{ट्रांसपोर्टर {खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
{नागरिक आपूर्ति निगम
ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है
-अरविंद फाल्के, जीएम, नागरिक आपूर्ति नगर निगम
{ प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार, सीपी कॉलोनी
स्थिति: संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि अभी तक इस माह का आवंटन नहीं आया। सुबह से घर पर लोगों की लाइन लग जाती है। रोज हंगामा हो रहा है, लेकिन ठेकेदार को बार-बार बोलने के बाद भी आवंटन नहीं आ रहा। होली पर गरीबाें को राशन नहीं मिल रहा।
{कल्याण प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार, खुला संतर
स्थिति: संचालक मुकेश जैन ने बताया कि 150 लोगों को यहां से आवंटन होता है। सोमवार को राशन आया है। भाईदूज के बाद आवंटन शुरू हो पाएगा। 21 मार्च के बाद मशीन बंद हो जाती है।
{ अग्रसेन प्रा. उपभोक्ता सहकारी भंडार, मुरार
स्थिति: इस दुकान से 200 लोगों को राशन वितरित होता है। दुकान के संचालक बसंत जैन ने बताया कि अभी तक मार्च का राशन नहीं आया है। 3 मार्च से मशीन से आवंटन शुरू हो चुका है, 25 मार्च को राशन वितरण बंद हो जाएगा। अभी तक राशन नहीं आया, लगातार ठेकेदार को फोन कर रहे हैं लेकिन रोज टरकाया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को अवकाश से राशन नहीं आएगा।
{दुष्यंत प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार, आजाद नगर
स्थिति: इस दुकान से 210 लोगों को राशन बंटता है। दुकान संचालक राजेश वर्मा ने बताया, मार्च का आवंटन नहीं आया है। सुबह 8 बजे से लोग दुकान पर आ जाते हैं। झगड़े की नौबत आ रही है। लोग परेशान हैं, हमारे पास राशन नहीं है, हम कहां से राशन दे दें। हर महीने यही स्थिति बन रही है। फरवरी में भी 25 फरवरी को मशीन बंद होने के बाद ठेकेदार ने आवंटन दिया, हम किसी को राशन नहीं बांट पाए।
जानिए...शहर की चार राशन दुकानों की स्थिति
यह हैं आंकड़ा**
जिले की 555 कंट्रोल की दुकानों में से करीब 250 से अधिक दुकानों पर अभी तक राशन नहीं पहुंचा है। यही स्थिति फरवरी में थी।
नागरिक आपूर्ति निगम के वॉट्सएप ग्रुप में राशन दुकान चलाने वालों की गुहार।