पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News I Will Spend 740 Crores On The Colony Mahella The Garbage Piles Cleaning The Roads

कॉलोनी-माेहल्लाें मेंे कचरे के ढेर, सड़कें साफ करने पर 7.40 करोड़ खर्च करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कचरा गाड़ियों के ईंधन और सफाईकर्मियों के वेतन पर सालाना 60 कराेड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को नहीं सुधार पाया है। कॉलोनी, माेहल्लाें में डाेर टू डाेर कचरा कलेक्शन का मसला हाे या फिर बाजाराें काे गंदगी मुक्त करने की बात, अभी किसी भी मामले में शहर बहुत पीछे है। राेजाना घराें व प्रतिष्ठानाें से निकलने वाले 100 फीसदी कचरे का उठाव भी नहीं हाे पा रहा है। ऐसे में नगर निगम काे चिंता है सड़काें काे डस्टफ्री बनाने की अाैर इसीलिए 7 कराेड़ 40 लाख रुपए और खर्च करने की तैयारी है। इस पैसे से दाे स्वीपिंग मशीनें खरीदी जाएंगी।

उधर कचरा कलेक्शन व सेग्रीगेशन का काम संभालने वाली ईको ग्रीन कंपनी को अल्टीमेटम के बाद बाद दिए गए 15 दिन के अंतिम नोटिस की अवधि होली के बाद खत्म हो जाएगी, लेकिन अभी भी 66 वार्डों में घर-घर कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही हैं। गलियों और सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। होली पर हालात और बिगड़ेंगे।

फॉगिंग मशीन से करेंगे पानी का छिड़काव

नगर निगम दो स्वीपिंग मशीन 7 करोड़ रुपए से खरीदेगा। इसके साथ ही एक फागिंग मशीन 40 लाख में खरीदी जाएगी। इस मशीन की मदद से शहर में जहां भी धूल ज्यादा उड़ रही होगी, वहां पर पानी का छिड़काव कर मिट्टी को दबा दिया जाएगा। इससे धूल नहीं उड़ेगी।

ईको ग्रीन कंपनी के साथ 254 करोड़ का करार, 34 महीने बाद भी हालात खराब

ईको ग्रीन कंपनी से निगम का अनुबंध 17 मई 2017 को हुआ था। 21 साल के लिए यह प्रोजेक्ट 254 करोड़ रुपए का है। कंपनी को इसमें ग्वालियर सहित 16 शहरों का कचरा उठाना कर केदारपुर लैंडफिल पर पहुंचाना है, लेकिन ग्वालियर के ही हालात खराब है। 66 वार्डों में कंपनी अपने वाहन नहीं लगा पाई है। चरे से बिजली बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। जैविक खाद और ईंधन नाम के लिए बन रहा है।

हनुमान चाैराह से शेख की बगिया जाने वाले रास्ते पर लगा कचरे का ढेर।

अभी दो मशीनों के किराए पर 9.80 लाख खर्च, लेकिन तस्वीर खराब

कंपनी के लोगों ने जो प्लान दिया, उसमें खामियां इसलिए फिर से मांगा है

खबरें और भी हैं...