पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News If 19 Buses Did Not Arrive Till 31 March Smart City Will Have To Buy Bs 6 Buses

19 बसें 31 मार्च तक नहीं आईं तो स्मार्ट सिटी को बीएस-6 बसें खरीदना होंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदूषण को ध्यान में रखकर एक अप्रैल से बीएस-6 मानक वाले वाहन चलेंगे। ग्वालियर में स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन की सिटी और इंटर सिटी बस सेवा के लिए 19 नई बसें आनी हैं। यदि बस आॅपरेटर 11 सिटी और 8 इंटरसिटी बसों को मंगाकर 31 मार्च तक परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन करा लेता है तो शहर में बीएस-4 मानक वाली ही बसें चलेंगी। यदि ऐसा नहीं किया तो बीएच-6 मानक वाली बसें मंगाना होंगी क्योंकि एक अप्रैल से बीएस-6 मानक वाली बसें ही चलना है। ऐसी स्थिति में बस आॅपरेटर बसों को लाने में तेजी कर रहा है। क्योंकि बीएस-6 मानक वाली बसें 3-4 लाख रुपए तक महंगी मिलेंगी।

स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन ने सिटी और इंटरसिटी बस सेवा के पहले चरण में बसें चला रखी हैं। अभी 11 सिटी बसें और 8 इंटरसिटी बसें और आना हैं। जो 11 सिटी बसें आएंगी, वे पहले से शहर में तय दो मार्गों पर चलना है। जबकि इंटरसिटी बस सेवा को ग्वालियर से भोपाल, श्योपुर, भिंड और अशोक नगर तक चलाना हैं। यदि 19 बसें 31 मार्च तक नहीं आईं तो फिर बीएस-6 बसें ही मंगाना पड़ेंगी। स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के सीईओ महीप तेजस्वी का कहना है कि यह बात सही है कि अभी डीजल चलित सिटी और इंटर सिटी सेवा के लिए बसें आना है। कोशिश है कि 31 मार्च तक सभी शेष बची डीजल की बीएस-4 बसें लाकर रजिस्ट्रेशन करा लिया जाए। इसके बाद आपरेटर को बीएस-6 बस लाना होगी।

स्मार्ट सिटी के बस स्टैंड पर खड़ी सिटी बस।
खबरें और भी हैं...