आईएचएम के छात्र मप्र की संस्कृति करेंगे प्रमोट
सिटी रिपोर्टर | इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट आईएचएम ग्वालियर के विद्यार्थी स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नागालैंड पहुंच गए हैं। वे यहां पर मध्यप्रदेश की संस्कृति और कुजिन के बारे में बताएंगे। नागालैंड के लोगों के समक्ष मप्र के विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुति होगी। साथ ही यहां के खास पकवानों का प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। इस दल के साथ संस्थान के फैकल्टी मेंबर भी हैं, जो उन्हें मार्गदर्शन देंगे। संस्थान के फैकल्टी मेंबर ने बताया कि समय-समय पर इस तरह का दल नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग राज्यों में जाएगा।