आईआईटीटीएम: एमबीए के लिए अब 25 की जगह 27 साल के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
admission alert
इन संस्थानों में भी चल रही है प्रवेश प्रक्रिया
{आईएचएम |आईएचएम ग्वालियर में यूजी की 300 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी इसके लिए 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 7 अप्रैल को जारी होंगे और एक्जाम 25 अप्रैल को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा।
एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के आवेदन शुरू
आईआईटीटीएम ग्वालियर में 225 से
अधिक सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जो 29 मई तक चलेंगे। आवेदन के लिए योग्यता ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ रखी गई है। साथ
ही कैट, मैट, सीमैट, जैट, जीमैट और एटमा के जून-2019 से मई 2020 तक के वैलिड स्कोर भी मान्य होंगे। जिनके पास स्कोर कार्ड नहीं होगा उन्हें 7 जून को एंट्रेस टेस्ट देना
होगा। 15 से 19 जून तक ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होंेगे।
बीबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल के आवेदन 29 मई तक
आईआईटीटीएम ग्वालियर में 112 सीट पर एडमिशन होंगे। इसमें 46 सीट सामान्य, 30 सीट ओबीसी, 17 एससी, 8 एसटी और 11 सीट ईडब्ल्यूएस के लिए रहेंगी। 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र ऑनलाइन आवेदन 29 मई तक कर सकते हैं। 7 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक टेस्ट होगा। 15 से 19 जून जीडीपीआई और 26 जून को मेरिट लिस्ट आएगी।
{आईआईटीटीएम में छात्रों को जानकारी देते डायरेक्टर।
{एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी| राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में यूजी की 15 प्रतिशत सीटों पर छात्रों को प्रवेश ऑल इंडिया एंट्रेंस एक्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईईए) के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए आवेदन एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से 31 मार्च तक किए जा सकते हैं। एक्जाम 1 जून को होगा।
{एबीवी ट्रिपल आईटीएम| अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) में इन दिनों एमबीए की 50 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब जीडीपीआई के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।
शहर के बड़े शिक्षण संस्थानों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (आईआईटीटीएम) ने एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (टीटीएम) 2020-22 और बीबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल (टीटी) 2020-23 के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार एमबीए के आवेदन करने वाले प्रतिभागियों की उम्र में 2 साल का इजाफा किया गया है। 2019 तक एमबीए टीटीएम के लिए केवल 25 साल की उम्र तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार 27 साल की उम्र तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकेंगे।
एडमिशन कोआर्डिनेटर डॉ. चंद्रशेखर बरुआ ने बताया कि इस बार ग्वालियर सहित भुवनेश्वर, नोएडा और नेल्लोर कैंपस में एमबीए की 750 और बीबीए की 375 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान के हर कैंपस में 10 प्रतिशत सीटों का इजाफा किया गया है। इनमें इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्लयूएस) की सीट जोड़ी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान की वेबसाइट www.iittm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।