ग्वालियर में दो दिन में सोना 1400 और चांदी 4400 रुपए नीचे आई
ग्वालियर|शेयर बाजार, क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के समर्थन में वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुएं सोना-चांदी भी कमजोर पड़ गई हैं। यही कारण है कि ग्वालियर सराफा बाजार में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना स्टैंडर्ड 500 रुपए घटकर 42,300 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी 1700 रुपए और सस्ती होकर 43,800 रुपए प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही थी। दो दिन में सोना 1400 और चांदी के दाम 4400 रुपए कम हुए हैं।