पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News In Lieu Of Plot Booking One Lakh Rupees Was Given To Pay Interest Every Month

प्लॉट बुकिंग के बदले एक लाख रुपए लेकर हर माह ब्याज देने का दिया झांसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आसान किस्तों में सस्ता प्लॉट और हर महीने ब्याज का लालच देकर एक दुकानदार से 1 लाख रुपए की ठगी हो गई। दुकानदार ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर उसमें दिए नंबर पर कॉल किया था। इसके बाद उसे दफ्तर में बुलाया गया और 1 लाख रुपए एडवांस ले लिए। बाद में न तो दुकानदार को ब्याज मिला और न ही मकान। दुकानदार ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि मुरार निवासी अनिल कुशवाह किराने की दुकान चलाते हैं। चार महीने फेसबुक पर उन्होंने एक विज्ञापन पढ़ा। जिसमें आसान किस्तों में सस्ता मकान, हर महीने ब्याज भी दिए जाने की जानकारी थी। उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। जिसने कॉल उठाया, उसने दुकानदार को कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर सिटी सेंटर के पटेल नगर इलाके में होने की बात कहकर बुलाया। जब वह दफ्तर पहुंचे तो 6 तरह के पैकेज कंपनी के कर्मचारी ने दिखाए। पहले पैकेज में 5 हजार रुपए में प्लॉट और मकान की बुकिंग थी। कर्मचारी ने दुकानदार को बताया कि प्लॉट की कुल कीमत 5 लाख रुपए है। पांच साल में यह पूरा भुगतान करना है। अगर 1 लाख रुपए जमा किए तो हर महीने ब्याज मिलेगा। कंपनी खुद ही यह फायनेंस करेगी। अगर प्लॉट की पूरी राशि जमा कर दी तो कंपनी हर महीने ढाई प्रतिशत ब्याज और बोनस भी देगी। दुकानदार ने 1 लाख जमा कर दिए। इसके बाद न तो उन्हें ब्याज मिला और न ही मकान। टीआई गुप्ता ने बताया कि शिकायती आवेदन की जांच की जा रही है। आशंका है कि प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी चिटफंड कंपनियों की तर्ज पर ठगी कर रही है।

लॉटरी के नाम पर युवती से ठगे 11 हजार रुपए

जनकगंज निवासी प्रीति शर्मा एक निजी कंपनी में काम करती हैं। 11 मार्च को उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनकी 11 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। दिए गए नंबर पर जब युवती ने कॉल किया तो एक युवती ने फोन उठाया। पूरी जानकारी ले ली। अगले दिन उसी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने इनकम टैक्स के 11 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा। जब युवती ने रुपए दिए गए खाते में जमा कर दिए तो फिर वह मोबाइल नंबर बंद हो गया। युवती ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।

फेसबुक पर विज्ञापन देकर युवक को ठगा

खबरें और भी हैं...