पहली बार इंडिया हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव आज
today event
देश के साथ विदेश में ग्वालियर की ब्रांडिंग के लिए पहली बार इंडिया हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। होटल ऊषा किरण पैलेस में दोपहर 3 बजे से होने वाली कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख टूरिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अलावा कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होने ग्वालियर आ रहे हैं।
यह कॉन्क्लेव भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से कराई जा रही है। टूरिज्म कमेटी के को-चेयरमैन राजन सहगल ने बताया कि इसमें यूनेस्को के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। हमारा उद्देश्य विदेशी पर्यटकों को देश के नए डेस्टिनेशन से जोड़ना है। इस उद्देश्य के साथ यह कॉन्क्लेव कराई जा रही है। इसमें ग्वालियर की हेरिटेज साइट पर प्रजेंटेशन होगा। इसमें ग्वालियर के हेरिटेज स्थानों की खासियत बताई जाएगी। साथ ही इन्हें टूरिस्ट सीरीज में शामिल कराने के लिए देश की अलग-अलग टूरिस्ट एसाेसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।