पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Inspection Possible For Affiliation Of 400 Colleges Of The Zone 20 Institutes Called For 40 Teams Formed

अंचल के 400 कॉलेजों की संबद्धता के लिए निरीक्षण 20 से संभावित, संस्थानों से मंगवाए प्रोफॉर्मा, 40 टीमें गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंचल के कॉलेजों को संबद्धता दिए जाने के लिए निरीक्षण के प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो सकती है। कॉलेजों से इसके लिए प्रोफॉर्मा मंगवा लिया गया है। कॉलेजों की सूची बनाई जा रही है, इसके साथ ही शिक्षकों की टीमें भी तैयार की जा रही हैं। निरीक्षण प्रक्रिया में लगभग 40 टीमें काम करेंगीं। यह टीमें कॉलेजों में शिक्षकों की स्थिति, लैब, लाइब्रेरी, खेल सुविधाओं का निरीक्षण करेंगीं। शिक्षकों की टीम कॉलेजों में यह व्यवस्थाएं देखेंगीं, अगर व्यवस्थाओं में कमी होगी तो इसका उल्लेख रिपोर्ट में किया जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव हुई तो इस आधार पर कॉलेजों को संबद्धता नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अच्छे कॉलेजों में यह भी देखा जाएगा कि वह नैक निरीक्षण के लिए तैयार हैं या नहीं।

अंचल में 400 से ज्यादा कॉलेजों काे वार्षिक संबद्धता के लिए निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कराना है। इस बार निरीक्षण जल्दी कराने के बाद संबद्धता पर निर्णय भी जल्द ही लेना होगा। क्योंकि इस बार उच्च शिक्षा विभाग 11 मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवा रहा है। उससे पहले कॉलेजों की संबद्धता का निर्णय लिया जाना आवश्यक होगा। ताकि संबद्ध कॉलेजों की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग पहुंच सके अौर इन कॉलेजों की सूची प्रवेश पोर्टल पर अपलोड की जा सके।

उच्च शिक्षा विभाग ने मांगी परीक्षा व मूल्यांकन की जानकारी इस बार समय पर रिजल्ट घोषित करने का रहेगा टास्क

ग्वालियर| उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी से परीक्षा और मूल्यांकन की जानकारी मांगी है। उच्च शिक्षा विभाग ने पूछा है कि अभी कौनसी परीक्षाओं के टाइम टेबल घोषित कर दिए गए हैं और कौनसी परीक्षाएं चल रही हैं। 15 अप्रैल तक परीक्षाओं की स्थिति क्या रहेगी और मूल्यांकन की क्या योजना है ? 11 मई तक किन कोर्सों का रिजल्ट घोषित किया सकता है। यूजी कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया 11 मई और पीजी कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया 21 मई से शुरू होने वाली है। इससे पहले रिजल्ट घोषित कराने का टास्क उच्च शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी को दिया है।

इस बार कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जल्द इसलिए शुरू की गई है ताकि शिक्षण सत्र 1 जुलाई से शुरू हो सके। पिछली बार अगस्त तक भर्ती प्रक्रिया चली थी। इसकी वजह से कक्षाएं समय पर शुरू नहीं हो पाई थीं। इसकी वजह से परीक्षाओं तक कई कॉलेजों में कोर्स भी पूरा नहीं हो पाया है। इसको लेकर कॉलेजों में छात्र संगठनों ने आंदोलन भी किए थे। इसलिए परीक्षा और मूल्यांकन काे लेकर उच्च शिक्षा विभाग और राजभवन द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। 17 मार्च को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी यह मुद्दा प्रमुख रहेगा। इसलिए वीडियाे कान्फ्रेंसिंग से पहले परीक्षा से जुड़ा डेटा तैयार किया जा रहा है तथा मूल्यांकन के लिए क्या व्यवस्थाएं की जा रही हैं इसका खाका भी खींचा जा रहा है। जेयू में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इसके चलते रविवार को भी कुछ अफसर और कर्मचारी परीक्षा और गोपनीय विभाग से संबंधित काम निपटाने के लिए पहुंचे थे।

कॉलेजों में यह सुविधाएं जरूरी होंगीं, तभी मिलेगी संबद्धता


{कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या छात्रों के अनुपात में यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार है या नहीं।

{ कॉलेजों में नियुक्त शिक्षक पीएचडी उपाधि, नेट, सेट योग्यता धारी हैं या नहीं।

{कॉलेजों के लैब के उपकरण और कंप्यूटर की संख्या कोर्सों के अनुसार है या नहीं।

{ लाइब्रेरी में नई किताबें, जर्नल्स, पत्रिकाओं की स्थिति कैसी है, निरीक्षण टीमें यह भी देखेंगीं।

{ कॉलेज में खेल मैदान की क्या स्थित है ?

जिन कॉलेजों में मानक पूरे नहीं किए जाएंगे, उन्हें संबद्धता नहीं मिलेगी

-प्रो. डीडी अग्रवाल,डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट कमेटी, जेयू

मूल्यांकन संबंधी तैयारी पूरी हो चुकी है

-राजीव मिश्रा, डिप्टी रजिस्ट्रार, जेयू
खबरें और भी हैं...