डाकघरों में इंटरनेट की स्पीड धीमी, लोग परेशान
ग्वालियर| शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में इंटरनेट की स्पीड नहीं मिलने से काम पर असर पड़ रहा है। तीन दिन से डाकघरों में बैंकिंग और जीवन बीमा आदि के काम में दिक्कतें आ रही हैं। डाकघर के ग्राहकों को लाइन में लगने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक एसके ठाकरे ने कहा कि दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में ज्यादा है। शहर में दिन में कुछ दिक्कत थी लेकिन शुक्रवार की शाम को इंटरनेट की स्पीड ठीक हो गई थी।