पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जांच में 25 भवन ठीक स्थिति में मिले, सात की हालत खराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जर्जर भवनों पर हाईकोर्ट मंे नगर निगम का जवाब

ग्वालियर| शहर के जर्जर भवनों पर कार्रवाई के मामले में नगर निगम ने गुरुवार को हाईकोर्ट में जवाब पेश किया। इसमें बताया गया कि नगर निगम ने जिन 25 मकानों को जर्जर भवनों की श्रेणी में रखा था, उनकी मरम्मत हो चुकी है। इसके अलावा सात भवन अभी भी ऐसे हैं, जिनकी स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। संबंधित लोगों को नगर निगम अधिनियम की धारा-310 के अंतर्गत नोटिस दिया गया है। यदि भवनों की मरम्मत नहीं की गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रंजन सिंह ने जनहित याचिका दायर करते हुए शहर के जर्जर मकानों को ध्वस्त करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि शहर में ऐसे कई मकान हैं, जो जर्जर हैं और निगम उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा। बता दें कि पूर्व में निगम ने सिर्फ एक मकान को जर्जर बताया था।

खबरें और भी हैं...