पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Jah The Baby39s Neck Had A Birth Defect Doctors Did The Operation And Corrected It

जेएएच: बच्चे की गर्दन की हड्‌डी में जन्म से थी खराबी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ठीक किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड में बच्चे का जन्मदिन भी मनाया गया

एक माह पहले मुझे दिखाया था, किया सफल ऑपरेशन

रवि पाल को जन्म के साथ ही गर्दन की हड्डी में खराबी थी। 5 माह से परिजन एम्स दिल्ली में इलाज करा रहे थे। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी लेकिन वहां लंबी वेटिंग मिल रही थी। इसके बाद बच्चे के माता-पिता एक माह पहले मुझे ओपीडी में बच्चे को दिखाने आए। 9 मार्च को मैंने अपनी टीम के साथ रवि का ऑपरेशन कर दिया, जो पूरी तरह सफल रहा।
-जैसा न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉ. अविनाश शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया।

ग्वालियर| 13 साल के बच्चे की गर्दन की हड्डी में जन्म से खराबी थी। माता-पिता 5 माह से एम्स दिल्ली में इलाज करा रहे थे। वहां ऑपरेशन के लिए लंबी वेटिंग मिलने के कारण परिजन ने उसे जेएएच में न्यूरोसर्जरी विभाग में प्रोफ. डॉ. अविनाश शर्मा को दिखाया। डॉ. शर्मा ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कर दिया। बुधवार को जब डॉ. शर्मा राउंड लेने गए तो बच्चे ने उनसे कहा डॉक्टर साहब आपने मुझे नया जीवन दिया है और आज मेरा जन्मदिन भी है। यह सुनकर डॉ. शर्मा ने बच्चे का जन्मदिन पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में केक मंगवाकर सभी सीनियर और जूनियर डॉक्टरों तथा वहां भर्ती मरीजों के अटेंडेंट की मौजूदगी में बच्चे से बेड पर ही केक कटवाया। सभी ने बच्चे को जन्मदिन की बधाई दी।

न्यूरो सर्जरी के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में केक काटता रवि।
खबरें और भी हैं...