जेएएच: सुरक्षाकर्मियों का आरोप यूडीएस कंपनी ने काटा वेतन, विरोध में काम बंद
ग्वालियर| जेएएच की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही यूडीएस कंपनी ने सुरक्षाकर्मियों का वेतन काट दिया है। इससे नाराज सुरक्षाकर्मियों ने काम बंद कर दिया। जेएएच में सफाई, सुरक्षा और सेंट्रल विंडो की जिम्मेदारी बीवीजी कंपनी से हटाकर करीब 10 माह पहले यूडीएस कंपनी को दी गई थी। गुरुवार को सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए। उनका कहना है कि अभी तक उन्हें पांच अवकाश मिलते थे, उन्हें कंपनी के अधिकारियों ने चार कर दिया है। साथ ही 7364 रुपए की जगह 6727 रुपए वेतन दिया गया है।