पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेसीआई ग्वालियर ने शुरू किया कादंबरी सदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | जेसीआई ग्वालियर की जेसीरेट विंग की ओर से कादंबरी सदन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक मनोज साहू एवं विशिष्ट अतिथि उपजेल अधीक्षक प्रभात कुमार मौजूद रहे। इस कादंबरी सदन को 1200 स्क्वॉयर फीट में बनाया गया है। साथ ही जेल प्रहरियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अजीत गुप्ता, सचिव दीपांश गुप्ता और जेसीरेट विंग चेयरपर्सन रानू गुप्ता मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...