जेसीआई प्रियदर्शिनी ने छात्राओं को बांटी सामग्री
सिटी रिपोर्टर | जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी ने शासकीय पद्मा विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 250 छात्राओं को स्टेशनरी का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंद छात्राओं की फीस भी चैप्टर की ओर से भरी जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम जैन, नीलिमा शिंदे, पूर्व ज़ोन प्रेसिडेंट गुलनाज जावेद, सचिव निकिता पारख, मेघा अग्रवाल, प्रीति बंसल, श्वेता गुप्ता, रुचि अग्रवाल और रेनू जेठवानी मौजूद रहीं।