पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Jhang Fraternity Took Out The Moving Ceremony Of Lord Shri Ram Welcomed With Rain

झंग बिरादरी ने निकाला प्रभु श्री राम का चल समारोह, पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान राम का चल समारोह निकालते झंग बिरादरी के पदाधिकारी।

ग्वालियर| झंग बिरादरी की श्री आदर्श रामलीला का समापन प्रभु श्री राम के चल समारोह के साथ हुआ। बुधवार को प्राचीन परंपरा के अनुसार चल समारोह निकाला गया। चल समारोह आदर्श कॉलोनी में रहने वाले कमल मिगलानी के निवास से प्रारंभ हुआ। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों घरों पर विद्युत सज्जा की अौर दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत किया गया।

चल समारोह में सबसे आगे शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई की झांकियां थीं। कलाकार इनका रूप रखे घोड़ों पर सवार थे। इसके बाद श्री गणेश, भोलेनाथ, माता पार्वती की झांकी थी। इसके बाद क्षीर सागर में श्री लक्ष्मी-नारायण की झांकियां थीं। झांकियों में सबसे ज्यादा अाकर्षण का केंद्र प्रभु श्री राम, माता जानकी अौर हनुमान जी आकर्षण का केंद्र थी। चल समारोह राम मंदिर, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार होता हुआ जिंसी नाला स्थित रामलीला स्थल पहुंचा। चल समारोह में पंजाब के संगरूर से आया सिख बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। चल समारोह में समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल, झंग बिरादरी के अध्यक्ष जगदीश अरोरा, मोहनलाल अरोरा, बलवंत मदान, प्रमोद पाहवा, देवेंद्र अरोरा, चरणजीत नागपाल, उमेश अरोरा, अशोक अरोरा आदि शामिल थे।

जगह -जगह बांटा गया प्रसाद: झंग बिरादरी के लोगों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा जगह-जगह भक्तों ने श्री राम को तिलक किया। साथ ही प्रसाद वितरित किया गया।
खबरें और भी हैं...