पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संबद्धता रोकने के लिए जेयू काे एनसीटीई ने लिखा पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनसीटीई ने गत सितंबर 2019 में पीएआर सिस्टम लागू किया था। इस सिस्टम के तहत कॉलेज संचालकों को अपने कॉलेज की बिल्डिंग, स्टाफ की जानकारी, अकाउंट्स की डिटेल जैसे 19 तरह के दस्तावेज अपलोड करने थे। इसमें विशेष जोर टीचिंग फैकल्टी पर है, क्योंकि एक से अधिक कॉलेजों में फैकल्टी के दस्तावेज लगाकर मान्यता ले ली जाती थी। इसे रोकने के लिए एनसीटीई के अफसरों ने इस पोर्टल पर सबसे पहली जानकारी फैकल्टी से संबंधित ही मांगी है। इसमें फैकल्टी के नाम, आधार कार्ड, फोटो, उनकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने पर यूनिक नंबर जारी किया जाता है, ताकि एक फैकल्टी का रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक ही कॉलेज में हो सके। इसके अलावा 28/17 के तहत फैकल्टी को होने वाले पेमेंट की डिटेल भी मांगी गई है। इसके चलते कॉलेज संचालकों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इसके चलते एनसीटीई के अफसरों ने जीवाजी यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर पीएआर में रजिस्ट्रेशन न कराने वाले कॉलेजों को संबद्धता न देने की सिफारिश की है, लेकिन इसे दरकिनार कर जीवाजी यूनिवर्सिटी के अफसर अब कॉलेजों का इंस्पेक्शन कराकर संबद्धता जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। एक शिकायत के आधार पर डीबी स्टार टीम ने मामले की पड़ताल की, तो खुलासा हुआ कि ग्वालियर-चंबल अंचल से सिर्फ दो कॉलेजों ने ही इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। बाकी कॉलेज संचालक अब भी सेटिंगबाजी के हथकंडे अपनाकर मान्यता व संबद्धता हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

ये दस्तावेज मांगे हैं रजिस्ट्रेशन में

} फैकल्टी की डिटेल के साथ रजिस्ट्रेशन।

} फैकल्टी का संबंधित विश्वविद्यालय से वेरीफिकेशन।

} 100 रुपए के स्टांप पर शपथ पत्र के रूप में कॉलेज की भूमि का खसरा नंबर, ग्राम, जिला और प्रदेश की जानकारी।

} जमीन संबंधी रजिस्ट्री, नजूल एनओसी, डायवर्जन, नामांतरण और लैंडयूज सर्टिफिकेट।

} भार रहितता प्रमाण पत्र।

} बिल्डिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट।

} बिल्डिंग प्लान।

} तय फॉर्मेट में फैकल्टी की डिटेल।

} तय फॉर्मेट में छात्रों की जानकारी।

} छात्रों की उपस्थिति का रिकॉर्ड।

} सोसायटी, ट्रस्ट या कंपनी का रजिस्ट्रेशन।

} नॉन प्रॉफिट कंपनी का शपथ पत्र।

} सोसायटी के पदाधिकारियों की डिटेल।

} एनसीटीई की पुरानी मान्यता का दस्तावेज।

} वित्तीय वर्ष की बैलेंस शीट।

} पेमेंट अकाउंट की डिटेल।

} अकादमिक कैलेंडर।

} कॉलेज वेबसाइट का स्क्रीनशॉट।

} कॉलेज बिल्डिंग के हर एंगल सहित मल्टीपरपज हॉल, लाइब्रेरी, लैब और प्लेग्राउंड के फोटो।

{150 कॉलेजों ने... ‌पेज 1 से जारी...**
खबरें और भी हैं...