कालीचरण की जमानत याचिका पर अगले सप्ताह होगी सुनवाई
ग्वालियर|फर्जी ऋण घोटाले के आरोपी कालीचरण गौतम काे हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिल पाई है। गुरुवार को याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि मामले में पुलिस ने चालान पेश नहीं किया है। इस पर कोर्ट ने 20 मार्च को मामले की सुनवाई नियत की। एडवोकेट नवनिधि ने बताया कि उर्वा सहकारी समिति में हुए घोटाले में कई तथ्यों की अनदेखी करते हुए कालीचरण गौतम को आरोपी बनाया गया है।