कायस्थ महापंचायत ने की कलम-दवात की पूजा
भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते कायस्थ समाज के श्रद्धालु।
ग्वालियर| कायस्थ महापंचायत ग्रेटर द्वारा कटी घाटी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में होली की दौज पर कलम दवात का पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मनीष सक्सेना थे। पूजन पं. राजेश्वर राव ने संपन्न कराया। इस अवसर पर महा पंचायत के महासचिव वैभव श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, केएन श्रीवास्तव, जितेंद्र सक्सेना, शैलेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, एसएन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। आदर्शपुरम स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भी कायस्थ समाज के लोगों ने कलम दवात की पूजा की। इस अवसर पर सतीश श्रीवास्तव, अजय प्रकाश श्रीवास्तव, नूतन श्रीवास्तव, बीपी श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवासतव, अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। दौलतगंज स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर एसबीएल श्रीवास्तव, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, टीएस सक्सेना, सुरेंद्र खरे, आकाश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रामसेवक श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, देवशरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।