- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Kg 1 And 2 Class Admissions Will Also Be Available At The Age Of Four In Government Schools
सरकारी स्कूलों में भी केजी-1 और 2 क्लास एडमिशन चार साल की उम्र में हाे सकेगा
प्राइवेट स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों में भी चार साल के बच्चों को प्रवेश की व्यवस्था लागू होगी। ऐसे छात्र को केजी-1 में प्रवेश दिया जाएगा। अभी सभी सरकारी स्कूल कक्षा-1 में बच्चे की उम्र पांच साल से अधिक होने पर ही प्रवेश देते हैं। चूंकि अधिकतर पालक बच्चे की उम्र 4 साल होने के बाद उसे घर पर न रखकर पड़ोस के किसी भी प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिला देते हैं। इसी कारण सरकारी स्कूलों में नामांकन लगातार घटता जा रहा है। इसे रोकने के लिए ही अब केजी-1 और केजी-2 क्लास की तैयारी नए शिक्षण सत्र से की जा रही है। जिले से 293 स्कूलों के प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिए गए हैं। ये सभी स्कूल एक परिसर एक शाला वाले हैं।
प्री-प्राइमरी कक्षा के लिए संभावित छात्र और स्कूल
ब्लाॅक स्कूल संभावित छात्र
मुरार शहरी 48 1605
मुरार ग्रामीण 57 856
भितरवार 54 1605
डबरा 65 1124
घाटीगांव 69 1852
कुल 293 7044
प्रस्ताव भेज दिया है, नामांकन में होगी वृद्धि
-संजीव शर्मा, डीपीसी राज्य शिक्षा केंद्र
राज्य शिक्षा केंद्र की तैयारी...अभी 6 साल में कक्षा-1 में होता है प्रवेश
प्राइवेट स्कूलों जैसा रहेगा मौहाल
प्री-प्राइमरी स्कूलों के प्रारंभ होने के बाद वहां पर छोटे बच्चों के शिक्षाप्रद मनोरंजन के लिए खेल-खिलौने, चार्ट, छोटी कुर्सी-टेबल आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ऐसे कई सामान स्कूलों को खरीदने के लिए पैसा सरकार देगी जो बच्चों के ज्ञान व उन्हें स्कूल में रुके रहने के लिए जरूरी हैं। जिन जिलों में ऐसे स्कूल चालू हैं वहां पर स्कूलों को 50-50 हजार रुपए दिए जा चुके हैं।