केआरएच... इसी माह शुरू होगी नई लिफ्ट
ग्वालियर | केआरएच में बार-बार लिफ्ट खराब होने के कारण महिलाओं को होने वाली परेशानी से अब छुटकारा मिल जाएगा। इसी माह के आखिरी सप्ताह तक नई लिफ्ट शुरू होने की संभावना है। केआरएच की लिफ्ट करीब 50 साल पुरानी है। यह लिफ्ट आए दिन खराब हो जाती है। लिफ्ट खराब होने पर महिला मरीजों को गोद में या फिर स्ट्रेचर सहित अटेंडेंट को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता है। नई लिफ्ट लग जाने से केआरएच में दो लिफ्ट हो जाएंगी।