पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आत्महत्या करने तिघरा पहुंची महिला ऑटो चालक की सूचना पर बची जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| पति द्वारा चरित्र पर संदेह किए जाने से परेशान महिला खुदकुशी करने के लिए तिघरा बांध पर पहुंच गई। बांध के किनारे पर महिला को रोते हुए देखकर एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई। करीब एक घंटे तक काउंसलिंग के बाद महिला शांत हुई और पुलिस ने उसे पति के सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि गुरुवार की शाम एक युवती आॅटो से तिघरा बांध पहुंची। वह आॅटो में रास्ते भर रोती रही। आॅटो से उतरकर वह रोते हुए बांध की और जा रही थी। इस पर आॅटो चालक ने संदेह होेने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को तिघरा में कूदने से रोका और थाने ले गई। थाने में अधिकारियों ने उससे परेशानी का कारण पूछा तब उसने बताया उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है और उसे दूर करने का उसके पास यही उपाय बचा है।
खबरें और भी हैं...