- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Loading Stand Removed From Patankar Market Again Waiting For Parking Line In Pulses Market
पाटनकर बाजार से फिर हटाया लोडिंग स्टैंड दाल बाजार में पार्किंग लाइन का इंतजार
पाटनकर बाजार से लोडिंग ऑटो सोमवार को फिर हटा दिया गया। दिसंबर माह में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पाटनकर बाजार से लोडिंग ऑटो हटा दिए गए थे। यहां पिछले एक सप्ताह से चालकों ने लोडिंग स्टैंड बना लिया था। दाल बाजार में नगर निगम द्वारा तीन माह से पार्किंग लाइन न डाले जाने से हालात फिर से बिगड़ गए हैं। अब नगर निगम अधिकारियों से चर्चा कर दाल बाजार में लोडिंग वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग को व्यवस्थित किया जाएगा।
पाटनकर बाजार में लोडिंग वाहन का फिर स्टैंड बनने के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन की बात सामने आई थी लेकिन अध्यक्ष देेेवेंद्र शर्मा ने ट्रैफिक अधिकारियों से कोई भी लोडिंग वाहन को पाटनकर बाजार पर खड़े न किए जाने की बात कही थी। इसके बाद ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने पाटनकर बाजार से लोडिंग वाहनों को हटा दिया और पांच वाहनों को थाने भेज दिया।
दाल बाजार में नहीं डाली पार्किंग लाइन: दाल बाजार में 26 दिसंबर की शाम व्यापारियों, लोडिंग ऑपरेटरों और पल्लेदारों की डीएसपी नरेश अन्नोटिया, अध्यक्ष गोकुल बंसल व पल्लेदार संगठन के राकेश व पप्पू की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में दुकानदार व पल्लेदार सभी इस बात पर सहमत थे कि लाइन के अंदर रहकर ही काम करेंगे। लेकिन ढाई माह में नगर निगम दाल बाजार में पार्किंग लाइन नहीं डाल सका।
नगर निगम से पार्किंग लाइन के लिए बात की जाएगी
-नरेश अन्नोटिया, डीएसपी ट्रैफिक