पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Loading Vehicles Started Standing Again In Patankar Market Daily Traffic Jam In Dal Market

पाटनकर बाजार में फिर खड़े होने लगे लोडिंग वाहन, दाल बाजार में भी रोजाना ट्रैफिक जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाटनकर बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए दिसंबर में कलेक्टर-एसपी के निर्देश के बाद आमखो भेजे गए लोडिंग वाहन फिर पाटनकर बाजार पहुंच गए हैं। यहां पिछले एक सप्ताह से चालकों ने लोडिंग स्टैंड बना लिया है। वहीं दाल बाजार में भी हालात फिर से बिगड़ गए हैं। यहां लोडिंग वाहनों की अस्त-व्यस्त पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है।

पाटनकर बाजार में प्रशासन द्वारा लोडिंग वाहनों को हटाए जाने के बाद 3 जनवरी को भी चालक वहां वाहन लेकर पहुंच गए थे। उन्हें हटाने जब ट्रैफिक पुलिस पहुंची तब चालकों के साथ एक नेताजी उनके समर्थन में पहुंच गए थे और उन्होंने रसूख दिखाकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की थी। पाटनकर बाजार में लोडिंग वाहन का फिर स्टैंड बनने के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक के समर्थन की बात सामने अाई। इस मामले में अध्यक्ष देेेवेंद्र शर्मा ने कहा कि कुछ लोडिंग वाहन वहां लग रहे थे इसलिए उन्होंने ट्रैफिक अधिकारियों से कहा था या तो वहां कोई भी लोडिंग न लगे या फिर किसी को न रोका जाए। श्री शर्मा ने कहा कि अामखो पर व्यवस्थित स्टैंड बनाया जाए।

ट्रैफिक पुलिस व प्रतिनिधियों की निगरानी हटने से बिगड़ी व्यवस्था

दाल बाजार में 26 दिसंबर की शाम व्यापारियों, लोडिंग अाॅपरेटरों और पल्लेदारों की डीएसपी नरेश अन्नोटिया, अध्यक्ष गोकुल बंसल व पल्लेदार संगठन के राकेश व पप्पू की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में दुकानदार व पल्लेदार सभी इस बात पर सहमत थे कि लाइन के अंदर रहकर ही काम करेंगे। बैठक में यह बात भी सामने अाई कि इंदरगंज चौराहे से मैनावाली गली के मुहाने के अासपास दाल बाजार में काफी लोडिंग व हाथ ठेले एकत्र रहते हैं अौर इसी एक छोटे से हिस्से के कारण पूरे बाजार में जाम लगता है। तय किया गया था कि यदि किसी लोडिंग वाहन में सामान की लोड करने की बुकिंग नहीं है तो वह अामखो पर पार्क किया जाएगा। दो पहिया वाहनों की पार्किंग को भी व्यवस्थित किया जाएगा। इसके बाद दाल बाजार में स्वत: ही लोडिंग वाहन कुछ दिन व्यवस्थित रहे भी लेकिन ट्रैफिक पुलिस व बाजार के प्रतिनिधियों की निगरानी हटने से विगत दिनों से फिर लोडिंग अव्यवस्थित हो गए।

पुलिस के साथ फिर करेंगे बैठक

-गोकुल बंसल, अध्यक्ष दाल बाजार व्यापार समिति

फैसलों का कड़ाई से पालन कराएंगे

-नरेश अन्नोटिया, डीएसपी ट्रैफिक

समिति ने लिया था निर्णय

लोडिंग वाहन पाटनकर बाजार से गश्त का ताजिया चौराहा तक खड़े हो रहे हैं। लोडिंग वाहनों को यहां से हटाने का निर्णय सांसद की अध्यक्षता में गठित समिति ने लिया है और इस समिति की बैठक मेें मंत्री, विधायक, कलेक्टर और एसपी सहित संभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। ट्रैफिक सुधार की प्रक्रिया में कलेक्टर-एसपी ने इस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया था। पाटनकर बाजार क्षेत्र में विगत लगभग एक सप्ताह से लोडिंग वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।

दाल बाजार में वाहनों के अव्यवस्थित होने की वजह से दिनभर लगता रहता है ट्रैफिक जाम।
खबरें और भी हैं...