पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईकोर्ट में लोक अदालत 11 अप्रैल को लगेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में 11 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसिपल रजिस्ट्रार नवीन कुमार सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण होने पर कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान हैं। इसके लिए पक्षकार व अधिवक्तागण सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकृत कराने के लिए प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (एम), संबंधित सेक्शन एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर से संपर्क कर अपने प्रकरणों को नेशनल अदालत में रखने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
खबरें और भी हैं...