- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Lottery Process Renovation Of Liquor Shops In 21 Districts E Tender Will Now Be Made
लॉटरी प्रक्रिया से 21 जिलों में शराब दुकानों का नवीनीकरण, अब किए जाएंगे ई टेंडर
प्रदेश के 21 जिलों में शराब दुकानों का लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने पर नवीनीकरण कर लिया गया है। प्रदेश के कुल 36 जिलों में 25 फीसदी वृद्धि के साथ नवीनीकरण की प्रक्रिया से शराब दुकानों का अाबंटन किया जाना था। 11 जिले में 100 फीसदी शराब दुकानों का नवीनीकरण किया गया है, शेष 10 जिलों मंें 80 फीसदी से अधिक दुकानों का नवीनीकरण किया गया है शेष बची दुकानों का अाबंटन ई-टेंडर से किया जाएगा। चार महानगरों सहित नगर निगम वाले 16 जिलों में ई-टेंडर प्रक्रिया पहले से ही चल रही है अौर सभी ई-टेंडर 12 मार्च को खोले जाएंगे।
प्रदेश के 36 जिलों में नवीनीकरण व लॉटरी प्रक्रिया के बाद अशोकनगर, डिंडोरी, गुना, पन्ना, सीधी, रायसेन, सीहोर, अागर, उमरिया, मंडला, हरदा में 10 फीसदी नवीनीकरण हो गया है। इनके अलावा सिवनी, दमोह, विदिशा, नरसिंहपुर, श्योपुर, छतरपुर, अनूपपुर, होशंगाबाद, झाबुअा व शाजापुर जिलों में 94 फीसदी से 81 शराब दुकानों का अावंंटन नवीनीकरण व लॉटरी प्रक्रिया से कर दिया गया है।
प्रदेश के 36 जिलों में नवीनीकरण के लिए अाबकारी विभाग ने 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 5687 करोड़ रुपए का मूल्य निर्धारित किया था। जिसमें से 3598 करोड़ रुपए कीमत पर शराब दुकानों के नवीनीकरण के अावेदन विभाग को अब तक मिले हैं। नवीनीकरण प्रक्रिया में 13 जिलों में शराब दुकानों के नवीनीकरण के अावेदन विभाग को मिले थे। इन आवेदनों के बाद इन जिलों में लॉटरी प्रक्रिया से इन जिलों की संख्या 21 तक पहुंच गई।
इस बार नए ठेकों के लिए बनाए दो-दो समूह
इस बार नए ठेकों के लिए ग्वालियर सहित इंदौर, भोपाल व जबलपुर की शराब दुकानों के ठेके दो-दो समूह बनाए गए हैं। इनकी कीमत 2992 करोड़ रुपए तय की गई है। जबकि नगर निगम वाले 12 जिलों में दुकानों के अावंटन के लिए एक-एक ग्रुप बनाया गया है। इंदौर में शराब दुकानाें का मूल्य 25 फीसदी अधिक दर पर 1150 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। भोपाल में 590 करोड़ व जबलपुर में शराब की दुकानों की कीमत 860 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। ग्वालियर जिले में शराब दुकानों की कीमत 392 करोड़ रुपए निर्धारित है। नई नीति के तहत ग्वालियर में 112 शराब की दुकानों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। गत वर्ष शराब की दुकानों का अावंटन 43 ग्रुप में किया गया था।