पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोने की वीडियो बना रही मालामाल, एक रात में ₹4 लाख कमाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसी भी इवेंट को दिखा सकते हैं लाइव

विडियो स्ट्रीमर्स ने अपने ट्विच लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में कुछ एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किया। एक वीडियो स्ट्रीमर ने बताया कि स्लीपिंग लाइव स्ट्रीमिंग के खत्म होने के बाद वे दूसरी चीजों की भी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर देते हैं। इसमें गेमिंग, चैटिंग या किसी पार्टी की भी लाइव स्ट्रीमिंग शामिल हो सकती है

होती है हजारों डॉलर की कमाई

इन ट्विच यूजर्स को सोते वक्त खुद की लाइव स्ट्रीमिंग करनी होती है। इन वेबसाइट के यूजर्स सोने से पहले वेबकैम को बेड की तरफ कर देते हैं, ताकि उनके नींद में होने पर सही ढंग से लाइव स्ट्रीमिंग हो सके। इन यूजर्स के फॉलोअर्स इन्हें ऑनलाइन डोनेशन्स के जरिए पैसे भेजते हैं। अमेरिका के रहने वाले एक वीडियो-मेकर ने वायर्ड को बताया कि उसने एक रात में खुद को सोता हुआ लाइव स्ट्रीम करके 5,600 डॉलर करीब 4,14,000 रुपए कमाए थे।

दुनियाभर में 1.5 करोड़ डेली यूजर

ट्विच के दुनियाभर में 1.5 करोड़ डेली यूजर हैं। इस वेबसाइट पर यूजर कुछ भी करते हुए खुद की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। कई यूजर इसमें कला, म्यूजिक और गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग भी करते हैं। पैसे कमाने के लिए ये यूजर पेड सब्सक्रिप्शन, ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू और डोनेशन का सहारा लेते हैं।

अ गर पूछा जाए कि दुनिया में पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका क्या हो सकता है, तो अधिकतर लोगों को जवाब होगा कि सोने के बदले पैसे मिलें। यह किसी के लिए भी एक ड्रीम जॉब हो सकती है। हालांकि, अब यह ड्रीम जॉब कुछ लोगों के लिए सच साबित होती दिख रही है। टेक वेबसाइट वायर्ड ने एक रिपोर्ट में कहा कि पॉप्युलर स्ट्रीमिंग वेबसाइट ट्विच के यूजर्स को सोने के बदले पैसे मिल रहे हैं और एक रात में वे हजारों डॉलर की कमाई कर रहे हैं।


new

Trend

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। इन दिनों सोने की लाइव वीडियो से लोग कमाई कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...