ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मृतक की नहीं हो पा रही पहचान
ग्वालियर| बिरलानगर रेलवे स्टेशन के पास आगरा एंड की तरफ एक युवक की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हो गई। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। साथ ही सिर, हाथ और पैर गायब हो गए हैं। इस कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी। मामले की जानकारी मिलने पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल हरिनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। साथ ही शव के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसमें पहचान संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका। इस दौरान आसपास लोगांे से पूछताछ भी की लेकिन कोई भी पहचान नहीं सका। हेड कांस्टेबल ने बताया कि मृतक का सिर व पैर नहीं है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। वह नीले रंग की शर्ट पहने हुए है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है।