पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंगल बंधु आज जमा करेंगे चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवतराम ने जमा की 25 लाख रुपए की पेनाल्टीग्वालियर| राज्य कर विभाग की एंटी इवेजन विंग के छापे की कार्रवाई के बाद शहर के साड़ियों और लहंगांे के कारोबारी आवतराम ने करीब 25 लाख रुपए की पेनाल्टी जमा करवाई है। ज्ञात हो कि आवतराम के पांच प्रतिष्ठानों आवतराम साड़ी, आवतराम एंड संस, अनिल एंड ब्रदर्स और आवतराम एंड मनोहरलाल पर एंटी एवेजन विंग ने बीते सप्ताह गुरुवार को एक साथ छापा डाला था। आवतराम के संचालक संजय भावानी और अनिल भावानी ने चालान के जरिए ऑनलाइन यह रकम सरकार के खजाने में गुरुवार को जमा करवाई। वहीं दौलतगंज के लकड़ी कारोबारी मंगल बंधु और मंगल शॉमिल के बहीखातों का काम देख रहे मुनीम के वापस लौटने पर कर चोरी और पेनाल्टी की गणना राज्य कर विभाग द्वारा शुक्रवार को की जाएगी। दौलतगंज की इन दोनों फर्मों पर भी राज्य कर विभाग ने बीते सप्ताह साेमवार को कार्रवाई की गई थी।
मंगल बंधु आज जमा करेंगे चालान

खबरें और भी हैं...