सदस्यों ने खेली फूलों की होली
सिटी रिपोर्टर| शहर में शुक्रवार को कई क्लबों ने होली मिलन सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों के लिए कई गतिविधियां हुईं।
रोटरी के सदस्यों ने किया सेवा कार्य
सदस्यों के लिए हुईं प्रतियोगिताएं
{होली मिलन समारोह 22 को |अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मध्यांचल की ग्वालियर इकाई की ओर से 22 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें नवरात्रि डांडिया का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति देने वाले सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही कई गतिविधियां आयोजित होंगी।
{रोटरी क्लब ने कैंसर हॉस्पिटल की पहाड़ी पर रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को सामग्री का वितरण किया। साथ ही उन्हें गेम्स भी खिलाए गए। इस मौके पर ज्योति सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
{इनरव्हील क्लब ने शुक्रवार को जीवाजी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली। इसके बाद सदस्यों ने हाऊजी और सरप्राइज गेम्स खेले। इसी क्रम में हास्य व्यंग्य कविता प्रतियोगिता भी हुई। इसमें सदस्यों ने रचना पाठ किया। वहीं श्वेता मित्तल ने होली नृत्य किया। इस अवसर पर संगीता कोठरी, सुष्मिता पारख, नीलम समाधिया, आभा अग्रवाल, अध्यक्ष रेखा आलोक जैन मौजूद रहीं।
club activity