एमईएस कर्मचारी की अस्पताल मेें मौत
ग्वालियर| सेना के एमईएस कर्मचारी असगर (35) पुत्र राशिद खान की आग से जलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हीरा सिंह ने बताया कि असगर खान निवासी एमईएस काॅलोनी दो दिन पूर्व होली खेलने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचे थे। जब वह कमरे में थे तभी उनके चीखने की अावाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो वह आग से झुलस रहे थे। परिजन ने आग बुझाई, फिर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई।