माइकल जैक्सन के बेटे ब्लैंकेट ने खरीदा 19 करोड़ का मकान, अब हो गए हैं बालिग
ब्लैंकेट की दौलत
अरबों के मालिक मरहूम माइकल जैक्सन मरने से पहले अपनी संपत्ति में से हर बच्चे के लिए 244 करोड़ की अलग-अलग धनराशि और काफी अन्य प्रॉपर्टीज व चीजें विरासत में छोड़ गए थे। ब्लैंकेट भी इस संपत्ति के बड़े हिस्सेदार हैं।
नेटवर्थ
739
करोड़
वि श्वप्रसिद्ध पॉप सिंगर और डांसर मरहूम माइकल जैक्सन के बेटे ब्लैंकेट जैक्सन, माइकल के तीसरे बॉयलोजिकल बेटे के रूप में जाने जाते हैं हाल ही में उन्होंने अपना 18वां जन्मदिन मनाया है और बालिग हुए हैं। इन दिनों 19 करोड़ का मकान खरीदने के लिए वे चर्चा में हैं। उनका जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था। पहली बार उनके बारे में दुनिया को तब पता चला जब खुद उनके पिता माइकल जैक्सन, बर्लिन की एक होटल में बॉलकनी में उन्हें लेकर आए थे। 7 साल की उम्र के थे ब्लैंकेट तब पिता माइकल का देहांत हो गया था। माइकल जैक्सन ने अपने जीते-जी दुनिया की निगाहों से हमेशा दूर रखा था अपने बच्चों को, लेकिन माइकल की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में मीडिया और लोगों की निगाह में आए थे उनके बच्चे और ब्लैंकेट जैक्सन। उनके दो बच्चे उनकी पूर्व प|ी डेबी रोवे से जन्में लेकिन ब्लैंकेट की मां के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला। हलांकि कुछ लोग कहते हैं कि मैक्सिकन नर्स हेलेना ने सरोगेसी तकनीक से माइकल के बेटे ब्लैंकेट को जन्म दिया है।
माइकल जैक्सन के बेटे ब्लैंकेटे जैक्सन, बिगी ने हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाया है। अब ब्लैंकेट अपनी दादी का घर छोड़ इसी मेन्शन में रहेंगे।
घर की खासियत
कैलिफोर्निया में स्थित ये एक आलीशान मेन्शन है। 6,382 स्क्वेयर फीट में फैले इस मेन्शन में 6 बेड रूम और 7 से भी ज्यादा बाथरूम हैं। घर में कई जगह हार्ड वुड फ्लोर और 3 फायर प्लेस भी हैं, जहां सर्दियों में गर्मी का इंतजाम है। फॉर्मल डाइनिंग रूम, लिविंग रूम और फैमिली रूम्स मुख्य फ्लोर पर ही स्थित हैं। घर को शानदार स्विमिंग पूल, आगे-पीछे बड़े-बागीचों वाले आंगन भी खास बनाते हैं। गौरतलब है कि ब्लैंकेट से पहले उनकी बहन पैरिस जैक्सन ने भी उनकी दादी कैलाबासा का एस्टेट छोड़ दिया है। 21 साल की पैरिस ने अपने लिए 14 करोड़ का मकान खरीदा है, जो टोपानगा, कैलिफ में हैं। उसी साल भाई माइकल जैक्सन जूनियर जो 23 साल के हैं, उन्होंने भी 18 करोड़ में रैन्चो पालोस वेरेडेस में अपने लिए आलीशान मकान खरीद लिया है।
फिल्में देखना पसंद है उन्हें
ब्लैंकेट को फिल्में देखने व कॉमिक्स पढ़ने का बेहद शौक है। उन्हें पिता माइकल जैक्सन ने बाद में बिगी नाम भी दिया था। शेरमन ओकास के बकले स्कूल में ब्लैंकेट ने दाखिला लिया और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया जाता है कि ब्लैंकेट आगे अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर सिंगिंग और डांसिंग की फील्ड को अपनाएंगे ये बात उनके अंकल टिटो ने एक साक्षात्कार में कहा है कि उनमें पिता माइकल जैक्सन जैसी ऊर्जा और टैलेंट है। बताया जाता है कि जब ब्लैंकेट 30 साल के हो जाएंगे तब उनके पिता की संपत्ति का और भी हिस्सा उन्हें मिलेगा और इस तरह वे तब 2441 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हो जाएंगे।
DOB : 21 Feb. 2002