कल से हल्की ठंडक के अासार
राजस्थान की तरफ से आया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और जम्मू-कश्मीर की तरफ शिफ्ट हो गया है। इस कारण गुरुवार को शहर के दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। दिनभर दक्षिणी हवा चार किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक-दो दिन मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और उत्तर की तरफ से आने वाली हवा के असर से तापमान में थोड़ी गिरावट होगी।
अामताैर पर एक मार्च से मौसम में गरमाहट आ जाती है। इस साल बार-बार पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश और ओले गिरे। इस कारण मौसम में ठंडक बनी रही। होली पर भी पानी गिरने से ठंडक रही। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा था, 1.2 डिग्री अधिक रहा।
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और जम्मू-कश्मीर की तरफ शिफ्ट हो गया है। अभी 14 मार्च तक हवा दक्षिण की तरफ से आती रहेंगी। इसके बाद उत्तरी हवा चलने पर मौसम में हल्की ठंडक बढ़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हाेने पर