पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमएलबी एकादश की टीम अगले दौर में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

tennis ball cricket

सन्नी बाउंड्री लगाते हुए, उन्होंने 19 रन की पारी में दो चौके जड़े।

सन्नी ने क्लब को 48 पर रोका जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर क्रिकेट क्लब की टीम ने पारी की अच्छी शुरूआत की। लेकिन बाद में कुछ एक बल्लेबाज लड़खड़ा गए। सन्नी की अगुआई में अमन और रोहित ने भी बल्लेबाजों को स्कोर बनाने से रोककर रखा। नतीजतन ग्वालियर क्रिकेट क्लब जीत से सात कदम दूर 4 विकेट पर 48 रन ही बना सकी। धीरज ने 11 और मयंक ने 12 रन का योगदान दिया। जबकि एमएलबी बालक की तरफ से अमन ने 2 ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया। इतने ही विकेट रोहित ने 2 ओवर में 12 रन लुटाकर चटकाए।

एमएलबी ने 55/9 रन बनाए
युवा प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में हजीरा स्थित लाइन नंबर एक में खेले जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएलबी की बालक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान के इस फैसले को बल्लेबाज भुना नहीं सके। उन्होंने जैसे-तैसे संघर्ष करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 55 रन जोड़े। टीम के लिए सन्नी ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। इसके अलावा अंकित ने 16 और प्रशांत ने 8 रन का योगदान दिया। ग्वालियर क्रिकेट क्लब की तरफ से गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। इतने ही विकेट सूरज ने झटके।


_photocaption_क्रिकेट : कम स्काेर वाले मैच में ग्वालियर क्रिकेट क्लब 7 रन के नजदीकी अंतर से हारी*photocaption*

अमित चौधरी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए लोअर स्कोर वाले मैच में एमएलबी (बालक) एकादश की टीम के भी जीत में पसीने छूट गए। कांटे के इस मुकाबले में ग्वालियर क्रिकेट क्लब के खिलाफ एमएलबी एकादश ने पहले खेलते हुए 55 रन ही बना सकी। इस समय लग रहा था कि ग्वालियर क्रिकेट क्लब आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी, लेकिन हुआ इसके विपरीत। एमएलबी ने 7 रन पहले ही ग्वालियर क्लब को रोककर मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि टीम एमएलबी को भी जीत दर्ज करने में पसीने छूट गए। मैन ऑफ द मैच सन्नी ने पहले तो 19 रन का योगदान दिया। इसके बाद गेंदबाजी में भी सटीक प्रदर्शन कर दो विकेट लेकर टीम की जीत पक्की की।

एमएलबी से मैन ऑफ द मैच रहे सन्नी को ट्रॉफी प्रदान करते हुए अतिथिगण।
खबरें और भी हैं...