एक अप्रैल से मोबाइल फोन हाेंगे महंगे, जीएसटी 12 से 18 फीसदी किया
नई दिल्ली | वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंिसल ने मोबाइल फोन पर जीएसटी को 12% से 18% कर दिया है। यह एक अप्रैल 2020 से लागू होगा। टेक्सटाइल, उर्वरक और फुटवेयर पर टैक्स काे लेकर काउंसिल अगली बैठकों में निर्णय करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की शनिवार को हुई 39वीं बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक के बाद उन्हाेंने बताया कि मोबाइल फोन, टैक्सटाइल, उर्वरक और फुटवेयर से जितना जीएसटी राजस्व मिल रहा है, उससे अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की मांग आ रही है। इसे देखते हुए इन उत्पादों पर जीएसटी को तर्कसंगत बनाने के लिए चर्चा की गई। वहीं इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्राॅनिक्स एसाेसिएशन (अाईसीईए) के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने कहा, ‘6% जीएसटी बढ़ाना ‘डिजिटल इंडिया’ के लिए घातक होगा। शेष पेज 13 पर