पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Morena Quarrel During Cricket Match Shot Fired Hit In Player39s Chest Gambhir

मुरैना: क्रिकेट मैच के दौरान झगड़ा, कट्‌टे से चलाई गोली खिलाड़ी के सीने में लगी, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्रिकेट के दौरान गोपी गांव में गुरुवार की शाम 3 बजे खिलाड़ियों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हाे गया। मारपीट के बाद दो युवक हमला करने आए उनमें से आरोपी छोटू तोमर ने कट्टे से फायर किया जिसकी गोली क्रिकेट खेल रहे अर्जुन तोमर के सीने में लगी। उसे गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है। सिहौनियां क्षेत्र के गोपी गांव के युवक गुरुवार की शाम 5 बजे से मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर अर्जुन तोमर का छोटू तोमर से विवाद हुआ और मारपीट हो गई। शाम 6.20 बजे आरोपी छोटू तोमर अपने भाई राधेश्याम तोमर को साथ लेकर क्रिकेट मैदान पर आया और अर्जुन तोमर पुत्र शीतल तोमर को गालियां देने लगा। गाली सुनकर अर्जुन ने उन्हें ललकारा तो आरोपी छोटू तोमर कट्‌टे से फायर किया जिसकी गोली अर्जुन ताेमर के सीने में लग गई। अर्जुन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार देकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...