- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Newborn Girl39s Body Found In Toilet Pot Of District Hospital Chaat On Head
नवजात बच्ची का शव जिला अस्पताल के शौचालय की पॉट में मिला, सिर पर चाेट
पीएम करने वाले डाॅक्टर के मुताबिक- प्री मैच्याेर डिलेवरी से रात 12-1 बजे के बाद जन्मी हाेगी बच्ची
जिला अस्पताल मुरार परिसर में स्थित सुलभ काॅम्पलेक्स के लेडीज टॉयलेट पॉट में एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारी जब यहां पहुंचे ताे उन्हाेंने टाॅयलेट पर खून पड़ा देखा अाैर खाेजबीन की ताे शव पाॅट में दिखा। सूचना पर पुलिस माैके पहुंची अाैर टॉयलेट पॉट को ताेड़कर शव को बाहर निकला गया। शव का पीएम करने वाले डाॅक्टर के मुताबिक, बच्ची का जन्म रात 12 से 1 बजे हुआ है अाैर उसके सिर पर चोट के निशान हैं। बच्ची प्री मैच्याेर यानी सात माह की डिलेवरी से जन्मी, लेकिन उसे मारकर यहां फेंका गया या फिर यह हादसा है, यह जांच का विषय है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2 घंटे में पाॅट से निकाल पाए शव: जिला अस्पताल के महिला टाॅयलेट की पाेट में नवजात बच्ची का शव पड़ा हाेने की सूचना सुबह 10 बजे अारमएअाे डाॅ. अालाेक पुराेहित ने मुरार थाना पुलिस काे दे दी थी, लेकिन शव काे दाे घंटे बाद पाॅट से निकाला जा सका। दरअसल, पुलिस ने इसके लिए सफाईकर्मी को बुलाया और शव निकालने के प्रयास शुरू किए। लेकिन शव पाॅट में बुरी तरह से फंसा हाेने से सफलता नहीं मिली। अाखिरकार पाॅट काे तुड़वाकर शव काे दाेपहर 12 बजे बाहर निकलवाया अाैर पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव काे दफनाया।
हादसा या हत्या...दाेनाें एंगल पर हाेगी जांच
अामताैर पर गर्भवती महिला काे प्रसव पीड़ा के दाैरान टाॅयलेट जाना हाेता है। इसी बीच कई बार प्रसव हो जाता है। यदि ऐसा केस हुआ है और बच्ची पॉट में चली गई है तो यह हादसा हो सकता है, लेकिन अाशंका ये भी है कि अनचाहे गर्भ काे गिराने में नाकाम रहने के कारण किसी महिला ने जन्म के बाद बच्ची काे मारकर पाॅट में फेंक दिया हाे। पुलिस दाेनाें ही एंगल पर घटना की जांच करेगी। प्रारंभिक पूछताछ में सुलभ काॅम्प्लेक्स के स्टाफ ने पुलिस काे बताया कि वहां पर रोज कई गर्भवती महिलाएं आती हैं लेकिन रात में कौन आया, उन्हें यह जानकारी नहीं है।
कैसे हाेगी जांच? जब काॅम्पलेक्स के बाहर कैमरे ही नहीं: मामले की पड़ताल के लिए दैनिक भास्कर ने जिला अस्पताल के अारएमअाे डाॅ. अालाेक पुराेहित से बात की, लेकिन वे इसबारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। शाैचालय के बाहर कैमरे लगे हैं या नहीं, यह भी उनकी जानकारी में नहीं हैै। उनका कहना था कि अस्पताल परिसर में कैमरे लगे हैं, लेकिन उससे शाैचालय का हिस्सा कवर नहीं हाेता है। उधर, अस्पताल से जुड़े सूत्राें ने बताया कि सुलभ काॅॅम्पलेक्स में रात के समय काेई नहीं रहता है। यह कॉम्पलेक्स नगर निगम ने बनवाया था, जिसकी सफाई के लिए अस्पताल प्रबंधन ने ठेका दे रखा है।
बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं
-डॉ. एमएल माहौर, शव का पीएम करने वाला डाॅक्टर
रात के समय बंद रहता है सुलभ कॉम्पलेक्स
-डाॅ. अालाेक पुराेहित, अारएमअाे, जिला अस्पताल, मुरार
नवजात बच्ची के शव की जांच करती डॉक्टर्स की टीम। फोटो: भास्कर