पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Night And Day Temperatures Dropped The Wind Moved At A Speed Of Four Km Per Hour

रात और दिन का तापमान गिरा, चार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में मौसम फिर बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण शुक्रवार सुबह मौसम में ठंडक महसूस की गई। हालांकि दोपहर में धूप में तेजी रही लेकिन चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शुक्रवार को 29.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार की तुलना में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट का कारण मौसम वैज्ञानिक पश्चिम विक्षोभ का पंजाब की तरफ जाना बता रहे हैं। उनके अनुसार, इसका असर खत्म होते ही उत्तर की तरफ से ठंडी हवाएं आएंगी। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी।

गौरतलब है कि राजस्थान की तरफ पिछले दिनों बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण होली पर बारिश हुई थी। इस कारण से मौसम बदल गया था। यह पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली और पंजाब की रास्ते जम्मू की तरफ जाकर खत्म हो गया है। इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। इस कारण से दक्षिण से आने वाली हवा बंद हो गई हैं। अब उत्तर की तरफ से हवाएं चलेंगी। इससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस होगी।

असर... मेडिसिन की ओपीडी में 676 मरीज, सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम के

ग्वालियर | मौसम में आए बदलाव का असर जेएएच की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है। मेडिसिन की ओपीडी में शुक्रवार को 676 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम से ग्रस्त थे। डाॅ. अजय पाल सिंह ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उम्रदराज लोगों को हो रही हैं। वायरल इंफेक्शन के अलावा निमोनिया और बुखार के मरीज भी ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। यहां बता दें कि शुक्रवार को कुल 3493 लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मेडिसिन की ओपीडी की रही।

डेढ़ माह से टेटवैक इंजेक्शन खत्म

माधव डिस्पेंसरी की ओपीडी में डाॅग बाइट के मरीजों को टेटवैक का इंजेक्शन बाजार से लगवाना पड़ रहा है। लगभग डेढ़ माह से टेटवैक के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इस कारण डाॅक्टर मरीजों को बाहर से इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दिनभर में औसतन 50 से अधिक मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं।

खबरें और भी हैं...