पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नियुक्ति के तीन माह बाद भी प्रोफेसरों को वेतन नहीं**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की वित्त विभाग के पोर्टल पर मैपिंग नहीं करा पाया है। नतीजतन, सेलरी ड्रॉ नहीं हो रही है।

उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही सरकारी कॉलेजों में नौकरी पाने वाले नए असिस्टेंट प्रोफेसरों पर भारी पड़ रही है। विभाग ने पहले चयनित उम्मीदवारों को नौकरी देेने में कई साल लगा दिए। अब अधिकारी उन्हें वेतन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगवा रहे हैं। असल में शिक्षा विभाग ने उम्मीदवारों को सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों पर नियुक्ति तो दे दी, लेकिन वे पद वित्त विभाग के आईएफएमआईएस पोर्टल पर मेप नहीं कराए। ट्रेजरी से उन्हीं पदों की सेलरी निकलती है, जो इस पोर्टल पर मैप्ड होते हैं। पदों की मैपिंग के साथ ही संबंधित कॉलेज का पद पोर्टल पर अपडेट हो जाता है। इसके साथ एम्प्लाई कोड और प्रान जनरेट होता है। मैप्ड पदों पर ही ट्रेजरी सेलरी ड्रॉ करती है। नवनियुक्त प्रोफेसरों के मामले में यह सारी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

उच्च शिक्षा विभाग ने अभी तक वित्त विभाग को आईएफएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के लिए पदों का डाटा ही नहीं भेजा है, लिहाजा वहां मैपिंग नहीं हो पाई है। नतीजतन, अधिकांश प्रोफेसरों को वेतन नहीं मिला है। विभाग के अतिरिक्त संचालक आरसी जाटवा के मुताबिक हमारी पूरी कोशिश है कि असिस्टेंट प्रोफेसरों की मैपिंग जल्द हो और उन्हें वेतन मिले। इसके लिए हमने वरिष्ठ कार्यालय को पदों की जानकारी भेजी है। हम दोबारा इस मामले में पत्र लिख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...