अब डीआरडीई महिलाओं को बताएगा केमिकल के नुकसान
awareness event
डीआरडीई ग्वालियर की ओर से पहली बार महिलाओं के लिए जागरूकता पाठ्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तानसेन मार्ग स्थित परिसर में होने वाले पाठ्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न रसायन-जैव खतरों से अवगत कराना है।
इसमें महिला वैज्ञानिकों, अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, मिलिट्री हॉस्पिटल, एलएनआईपीई, जीआर मेडिकल कॉलेज, कैंसर अस्पताल, क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला सीआरपीएफ, पुलिस और बीएसएफ की प्रतिभागियों को यह जानकारी दी जाएगी। इसमें 40 महिलाओं को शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें डीआरडीई के विशेषज्ञ रसायन की पहचान, उससे नुकसान और खतरों से अवगत कराएंगे। साथ ही महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशि मिश्रा मौजूद रहेंगी। अंत में महिलाओं के सवालों के जवाब एक्सपर्ट द्वारा दिए जाएंगे।