- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Now Preparations For Shatabdipuram Phase 4 Will Be Made In New Colony In Mau Jamahar
अब शताब्दीपुरम फेज-4 की तैयारी मऊ-जमाहर में बनेगी नई काॅलाेनी
ग्वालियर विकास प्राधिकरण अपनी आवासीय योजना शताब्दीपुरम का विस्तार करेगा। इसके लिए शताब्दीपुरम फेज 4 नाम से कॉलोनी तैयार की जाएगी। इसमें 7 हजार से ज्यादा प्लॉट होंगे। शताब्दीपुरम के मौजूदा ब्लॉक से सटे मऊ, जमाहर गांव की जमीन पर प्लॉट की प्लानिंग पूरी कर ली है। यहां 7 हजार प्लॉट की कॉलोनी तैयार की जाएगी और वहां सुविधाएं जुटाने के लिए 9 करोड़ रुपए के टेंडर भी निकाल दिए गए हैं। जिससे इस कॉलोनी में सड़क, सीवर, वाटर लाइन, बिजली समेत काम किए जाएंगे। प्राधिकरण इस कॉलोनी को दिसंबर तक तैयार करेगा और उसके बाद प्लॉटाें की बुकिंग शुरू की जाएगी। इससे पहले दीनदयाल नगर के आगे शताब्दीपुरम फेस 1, 2 व 3 बसाए जा चुके हैं, शताब्दीपुरम के एम ब्लॉक के पास ही एक व्यवसायिक परिसर भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें दफ्तर, दुकानें और फूड कोर्ट बनाया जाएगा।
प्रोजेक्ट के लिए टेंडर मांगे हैं
-वीरेंद्र सिंह, सीईओ, जीडीए
जीडीए भवन
आरआेबी बनने पर रफ्तार पकड़ेगा विस्तार... होगी सबसे बड़ी कॉलोनी
सात हजार प्लाॅट के लिए सुविधाएं जुटाने 9 कराेड़ खर्च करेगा जीडीए
{शताब्दीपुरम में ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा एक बाजार तैयार कराया जा रहा है। अनिल भाटिया आवासीय योजना के पास प्राधिकरण 26 बीघा जमीन पर यह बाजार बना रहा है। ढाई लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे इस बाजार में ऑफिस चेंबर, शॉप, रेस्त्रां व मल्टीप्लेक्स की सुविधा मिलेगी। अभी इस बाजार में बिजली-पानी के लिए यहां टंकी और विद्युत उपकेंद्र तैयार किए जा रहे हैं।
{वहीं शताब्दीपुरम फेस 4 डवलप होने से इस क्षेत्र के विस्तार के रास्ते खुल जाएंगे। क्योंकि, फेस 4 की जमीन शताब्दीपुरम और शर्मा फार्म रोड के बीच में मौजूद है। मतलब, इस जगह पर बसाहट से मऊ, जमाहर, भदरौली से होते हुए जलालपुर तक विकास के रास्ते खुलेंगे। अभी ये क्षेत्र शहर और विकास से अलग-थलग है।
{शताब्दीपुरम और इससे सटे भदरौली-मऊ को जोड़ने वाले 2 रेल ओवर ब्रिज शर्मा फार्म रोड से तैयार हो रहे हैं। जिनके बनने पर भिंड रोड और शताब्दीपुरम, दीनदयाल नगर से शर्मा फार्म रोड-हजीरा के बीच की दूरी कम हो जाएगी। फिर लोगों को पिंटो पार्क, गोले का मंदिर चक्कर लगाकर नहीं जाना पड़ेगा। प्राधिकरण का मानना है कि आरओबी का काम पूरा होने तक कॉलोनी में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। ऐसे में कनेक्टिविटी और सभी सुविधाओं के साथ ये क्षेत्र लोगों की पसंद बनेगा।